डीवास्तु होम प्लानर और न्यूमरोलॉजी रिपोर्ट कार्यालय का उद्घाटन

आजमगढ़ , वास्तु होम प्लानर और न्यूमरोलॉजी रिपोर्ट कार्यालय हमीदपुर सैदवारा आजमगढ़ का उद्घाटन भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय ने वैदिक परम्पराओं के अनुरूप व फीता काटकर किया। विशाल सिंह ने मुख्य अतिथि सहजानन्द राय तथा विशिष्ट अतिथि चीनी मिल संघ लिमिटेड के प्रदेश उपाध्यक्ष ऋषिकांत राय व पूर्व जिला अध्यक्ष सूरज श्रीवास्तव का फूल मालाओं से लाद कर स्वागत किया तथा अंग वस्त्रम, डायरी व कैलेंडर देकर सम्मानित किया। दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेद्र सिंह व उनके पुत्र विशाल सिंह ने आए हुए समस्त अतिथियों का माल्यार्पण कर ,डायरी तथा कैलेंडर देकर सम्मानित किया। वास्तुशास्त्र के ज्ञाता विशाल सिंह ने अपने उद्बोधन में वास्तु शास्त्र के संदर्भ में विस्तार से प्रकाश डाला और लोगों को जागरूक किया। आपने बताया कि वास्तुका संबंध किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य वैभव और समृद्धि से जुड़ा हुआ है। पारिवारिक कलह भी वास्तु दोष के कारण ही होता है। राजनीति , ज्ञान और व्यवसाय के वास्तु के नियम अलग-अलग होते हैं। व्यक्तिगत उन्नति के लिए वास्तु के नियमों का पालन करते हुए व्यक्ति के वास्तु में सुधार के लिए सलाह दी जाती है। विशाल सिंह ने बताया कि प्राचीन हड़प्पा संस्कृति में घर में मंदिर और शौचालय नहीं होते थे। आज लोग ज्ञान के अभाव में या वास्तु ज्ञान के अभाव में मंदिर और शौचालय का निर्माण कहीं भी कर देते हैं ।जो व्यक्ति के उन्नति के कारक न होकर, विनाश के कारक बनते हैं। वास्तु के अनुसार हर व्यक्ति को अलग-अलग सलाह दी जाती है। मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने विशाल सिंह के स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं ब्यक्त कीं और कहा कि वास्तु शास्त्र का जीवन में बड़ा महत्व होता है। हर व्यक्ति को वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ही अपने भवनों का निर्माण करना चाहिए । वास्तु शास्त्र के नियमों का पालन करने से जीवन में सफलता मिलती है। स्वास्थ्य अच्छा रहता है और पारिवारिक जीवन में सामंजस्य बना रहता है। इस अवसर पर दी बार एसोसिएशन लालगंज के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह, भाजपा के पूर्व क्षेत्रीय संयोजक ओम प्रकाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष राम नयन सिंह, डिजाइनर विपिन कुमार भारती, अभिषेक सिंह,प्रमोद राय,रविशंकर राय उर्फ पिंटू राय, अरविंद सिंह,समर बहादुर सिंह एडवोकेट, धर्मेश पाठक , राजेश सिंह,शिवेन्द्र राय,सुधांशु, श्री प्रकाश यादव ,बालकेश दुबे,डॉक्टर जे पी एन तिवारी, मंडल अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, उषा सिंह, रबड़ा देवी आदि सैंकड़ों की संख्या में लोग विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.