पुण्य तिथि पर याद किए गए आचार्य रामचन्द्र शुक्ल

 मीरजापुर। आचार्य रामचन्द्र शुक्ल स्मारक शिक्षण संस्थान की ओर से बरौंधा कचार स्थित आचार्य  रामचन्द्र शुक्ल पार्क में आचार्य रामचन्द्र शुक्ल के प्रतिमा पर श्यामसुंदर केसरी नगर पालिका अध्यक्ष की अध्यक्षता में माल्यार्पण करके 85 वीं पुण्य तिथि मनाई गई। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमारा सौभाग्य है कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जैसे महान साहित्यकार ने मिर्जापुर को अपना कार्य क्षेत्र बनाया उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा हूं। संस्था के प्रबंधक आचार्य शुक्ल के पौत्र राकेश चंद्र शुक्ल ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल समाज के अमूल्य, हिंदी साहित्य के पुरोधा थे। अनुज प्रताप सिंह समाजसेवी ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल ने विपरीत परिस्थितियों में भी हिंदी साहित्य का इतिहास लिखने का कार्य किया जो प्रशंसनीय, सराहनीय है। रमेश चंद्र दुबे, समाजसेवी ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल सच्चे राष्ट्रवादी भी थे। गुलाब सिंह गहरवार ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल हिंदी जगत में न अस्त होने वालें मार्तंड थे।      हौसला प्रसाद मिश्र समाजसेवी ने कहा कि आचार्य रामचन्द्र शुक्ल जी ने हिंदी विधा में जो योगदान दिया उसी का प्रतिफल है  जो आज भी हिंदी विकास की ओर अग्रसर है।  इस अवसर पर आशीषचंद्र शुक्ल प्रधानाचार्य, पं नरेश शर्मा, देवी प्रसाद तिवारी, आनंद अमित प्रजापति,कवि साहित्यकार,विजय प्रजापति सभासद, मानस मोहल्ले अशर्फी लाल पटवा, इंद्रजीत शुक्ल,अमरनाथ सिंह वरिष्ठ साहित्यकार भोलानाथ कुशवाहा आदि गण मान्य लोग आचार्य शुक्ल जी को भावमिनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.