प्रयागराज। वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति की बैठक में पूर्व सैनिकों ने मांगों का प्रस्ताव शासन को भेजा। प्रस्ताव में आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन, एम एस पी सभी रैंक को समान मिले, पूर्व सैनिकों का हाईवे टोल टैक्स माफ हो, पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स उत्तर प्रदेश सरकार माफ करें जैसे अन्य 16 प्रदेशों में माफ है, प्रयागराज में पूर्व सैनिकों द्वारा बुनियादी निर्मित शहीद वाल जिसे स्मार्ट सिटी योजना ने नया बनाया है उसमें कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव का चित्र लगा था पुनः लगाया जाए तथा चारदीवारी में बना अवैध दरवाजा बंद कर अवैध कब्जा हटाया जाए, सैनिकों ,पूर्व सैनिकों के साथ आए दिन घटनाएं हो रही है उसे रोका जाए तथा उनके सम्मान एवं सुरक्षा के प्रति शासन प्रशासन का ध्यान आदि मुद्दे शामिल रहे।
वीर सेनानी पूर्व सैनिक कल्याण समिति प्रयागराज के तत्वावधान में पूर्व सैनिकों की बैठक तपोवन पार्क न्यू कैंट प्रयागराज में हुई जिसकी अध्यक्षता सूबेदार आई सी तिवारी (से. नि.) तथा संचालन सूबेदार श्यामसुंदर सिंह पटेल (से. नि.), संयोजन सूबेदार मेजर एस एन मिश्रा (से. नि.) व साथियों ने किया। इस अवसर पर संचालन करते हुए श्याम सुंदर सिंह पटेल ने बताया कि भारत सरकार ने आठवें वेतन आयोग का गठन किया है लेकिन उसमें पेंशनर्स के पेंशन रिवीजन का जिक्र नहीं है। डी ए/डी आर मूल वेतन में मर्ज करने में भी संशय है, जिससे सभी पेंशनर में आक्रोश है। इसलिए आठवें वेतन आयोग में पेंशन रिवीजन हो , एम एस पी सभी रैंक को समान मिले। पूर्व सैनिकों का हाईवे टोल टैक्स माफ हो जैसे पहले था। पूर्व सैनिकों का हाउस टैक्स उत्तर प्रदेश सरकार माफ करें जैसे 16 प्रदेशों में माफ है तथा प्रयागराज में पूर्व सैनिकों द्वारा बुनियादी निर्मित शहीद वाल जिसे स्मार्ट सिटी योजना ने अब नया बना दिया है उसमें कारगिल वीर शहीद नायक लालमणि यादव का चित्र लगा था उसे पुनः लगाया जाए।
इस अवसर पर अध्यक्षता कर रहे सूबेदार ईश्वर चंद्र तिवारी (से .नि.) ने कहा कि सरकार हमेशा हम को सुविधा देने का प्रयास करती है लेकिन पुलिस प्रशासन की ढिलाई से घटनाएं घट जाती हैं। जिसका समाज में गलत संदेश जाता है और भय का वातावरण बनता है। इसलिए शासन प्रशासन लोगों की सुरक्षा तथा पूर्व सैनिकों के सम्मान के लिए कार्य करें तो अच्छा होगा।
बैठक में सूबेदार श्याम सुंदर सिंह पटेल (से. नि.), ईश्वर चंद्र तिवारी, एस एन मिश्रा , सुरेश चन्द्र ,मंसूर हसन, प्रमोद कुमार, प्यारेलाल, संजय कुमार, भारत सिंह, युद्ध राज आदि कई लोग शामिल रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper