अयोध्या। अखिल भारतीय गोस्वामी सभा दिल्ली द्वारा संचालित भारतीय गोस्वामी सभा सेवा धाम ट्रट का भूमि पूजन समारोह लाला लाजपतराय नगर स्थित बाबा की मठिया गद्दौपुर में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर अखिल भारतीय गोस्वामी सभा ने समारोह की सफलता के लिए स्थानीय गणमान्य लोगों की प्रशंसा की गयी। इस मौके पर गोलागोकरण नाथ खीरी लखमीपुर के भाजपा विधायक अमन गिरि ने प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण गोस्वामी एडवोकेट को प्रशस्तिपत्र देकर व प्रदेश अध्यक्ष जितेन्द्र गोस्वामी ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर समारोह में गोस्वामी समाज के बंधु एवं मातृशक्तियां गोस्वागमी बंधु की देश के 16 राज्यों की अपनी गरिमामयी उपस्थित दर्ज कराकर एक ऐतिहासिक भीड़ का एहसास कराया है। समारोह में अयोध्या धाम के गोस्वामी समाज सेवा समिति के सभी पदाधिकारियों ने सभी गणमान्य लोगों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस समारोह में लखीपुर के भाजपा विधायक अमन गिरि, विशिष्ट प्रमुख रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बालकृष्ण, महासचिव एजी गौस्वामी, प्रीतमपुरी, जानकीलाल गोस्वामी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री उत्कर्ष गिरि, महिला प्रदेश अध्यक्ष के अलावां बाबा लल्लन गिरि, महामंत्री गिरिजाशंकर गिरि, प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण गिरि, जीतेन्द्र मोहन गोस्वामी, नरेन्द्र गिरि उपस्थित रहे। समारोह में सहयोग प्रदान करने के लिए संयोजक अनिल गिरि ने आभार ज्ञापित किया गया। ट्रस्ट द्वारा भविष्य में गरीब लोगों की शिक्षा, रहने के लिए छात्रावास की सुविधा व पठन पाठन की व्यवस्था करने का प्रस्ताव पारित किया।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper