अमानीगंज-अयोध्या। क्षेत्र के रायपुर गांव स्थित अपने आवास पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पवन सिंह ने रविवार को भारी संख्या में निराश्रितों, जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल गए। वितरण कार्यक्रम में अमानीगंज की ब्लाक प्रमुख श्रीदेवी व पूर्व ब्लाक प्रमुख दीप्ति सिंह मौजूद रहीं। भाजपा नेता पवन सिंह ने कहा कि सरकार गरीबों के लिए मकान, राशन, चिकित्सा, शिक्षा का प्रबंध सरकार द्वारा किया जा रहा है। वर्तमान समय भीषण ठंड का है, सभी के पास ठंड से बचाव का समुचित प्रबंध नहीं होता है। इसी क्रम में लोगों को राहत देने के लिए कंबल वितरित किया गया है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, जनसेवा का उनका संकल्प निरंतर चलता रहेगा। गरीबों की सेवा से बढ़कर कोई पुण्य कार्य नहीं है, उनकी सेवा से खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि कंबल वितरण का कार्यक्रम प्रतिवर्ष किया जाता है। ठंड को देखते हुए ग्राम सभा गड़ौली, मिश्ररौली, देवरा, मानूडीह रौतावां, रायपुर आदि गांवों के जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया है। इस मौके पर भूलन सिंह, दिनेश सिंह, रंजीत सिंह, गौतम सिंह, पवन तिवारी, अजय सिंह, आकर्ष सिंह, हरीश सिंह सहित क्षेत्र के कई ग्राम प्रधान व अन्य लोग मौजूद रहे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper