भारत माता पूजनोत्सव बना आकर्षण का केंद्र

 
जौनपुर।   संस्था संस्कार भारती  द्वारा गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर  भारत माता पूजनोत्सव का आयोजन किया गया। नखास स्थित प्रतिमा विसर्जन घाट पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में दीपों द्वारा घाट की भव्य सज्जा, सामूहिक वंदे मातरम् गायन, देशभक्ति गीत तथा भारत माता की आरती इस आयोजन के प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने अपने परिवारजनों के साथ सहभागिता कर राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।  घाट पर सैकड़ों दीप प्रज्वलित किए गए, जिससे पूरा वातावरण देशभक्ति से ओतप्रोत हो उठा। उपस्थित लोगों ने  वंदेमातरम् का गायन किया। भारत माता की आरती के समय श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला।  अतुल सिंह, राजकमल, रविकांत जायसवाल एवं नरेंद्र पाठक , डॉ. ज्योति दास अमित गुप्ता ,गौरव श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.