प्रयागराज। शहर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों ने मनरेगा के स्थान पर विकसित भारत जी राम जी विधेयक लाये जाने के खिलाफ सोमवार अपराह्न जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी के नेतृत्व में भारी तादाद में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की। उनके हाथों में महात्मा गांधी की तस्वीर वाली तख्तियां थी।
इस दौरान हाशमी की अध्यक्षता में हुई सभा में कहा गया कि मनरेगा के स्थान पर वी बी जी राम जी विधेयक लाए जाने के खिलाफ नाराज विपक्ष द्वारा प्रदेश और देशव्यापी अभियान छेड़ा जाएगा। नई योजना से गांवों का नुकसान होगा। यहां काम का हक नहीं लक्ष्य है, नीतियां बदलती रहेगी। हाजिरी एप से होगी, नेटवर्क नहीं तो हाजिरी नहीं तो पैसा नहीं। कहा कि मनरेगा का महत्व कोविड- 19 में साफ दिखा। जब अर्थव्यवस्था ठप हो गई और आजीविकाएं खत्म हो गई थी तब इस योजना ने करोड़ लोगों को भूख और कर्ज में डूबने से बचाया था। मनरेगा ने हक दिया था। जी राम जी भरोसा मांगती है। हक में ताकत होती है भरोसे में डर।
इस अवसर पर यूपी कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रवक्ता किशोर वार्ष्णेय, कोऑर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, सुधाकर तिवारी, मुकुंद तिवारी, अफरोज अहमद, प्रदीप द्विवेदी, अरशद अली, अनूप त्रिपाठी, शाहनवाज़ कुरैशी, मानस शुक्ला, राम मनोहर सरोज, सरताज मोहम्मद, संतोष मिश्रा, राकेश श्रीवास्तव, अहमद उल्ला, राजकुमार शुक्ला, कमाल अहमद, ग़ज़ाली खान, देवेंद्र कुमार, मो.हसीन, मो.सनी प्रधान, शकील अहमद, तबरेज़ सिद्दीकी, रिज़वाना बेगम, नसरीन बानो, जाहिद नेता, महताब खान, कामेश्वर सोनकर आदि मौजूद थे।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper