माघ मेले के सेक्टर पांच में लगी भीषण आग…

प्रयागराज। प्रयागराज माघ मेला में सेक्टर 5 के नारायण शुक्ला धाम शिविर में आग भड़कने के बाद हड़कंप मच गया। कल्पवास कर रहे लोग भागते-दौड़ते दिखे। पुलिस और संतों ने आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किए।

अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग को बुझाने का प्रयास किया जा रहा है। 5 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचकर पानी की बौछार डाल रही हैं। आग की लपटों पर काबू पा लिया गया, मगर रुक-रुककर आग भड़क रही है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है। नारायण धाम शिविर में के सभी शिविर में आग फैल गई। यहां करीब 15 टेंट लगे हुए थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी थे। आग भड़कने के बाद शिविर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद अचानक हल्ला मचा और लोग बाहर की तरफ भागे। यहां तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर 1-1 करके 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। 

सूचना पाकर फायर कर्मी मौके पर पहुंचे हैं। दमकल की 5 गाड़ियों से लपटों पर पानी की बौछार मारी जा रही है। लेकिन आग रुक-रुककर भड़क रही है। फायर-कर्मियों के साथ पुलिस जवान और संत आग पर काबू पाने में जुटे हैं। दूर से ही ही आग की लपटें और धुआं दिख रहीं हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट वजह बताई जा रही है।

नारायण धाम शिविर के सभी शिविर में आग फैल गई। यहां करीब 15 टेंट लगे हुए थे। इनमें 50 से ज्यादा कल्पवासी थे। आग भड़कने के बाद शिविर के अंदर धुआं भरने लगा। इसके बाद अचानक हल्ला मचा और लोग बाहर की तरफ भागे।

यहां तैनात पुलिस वालों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। 10 मिनट के अंदर 1-1 करके 5 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां पहुंच गई। बताया गया कि नारायण धाम का मुख्य शिविर पूरी तरह से जल चुका था। यहां कल्पवासियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। करीब 20 दुकानें जली हैं। फायर फाइटर लगातार पानी की बौछार डालते हुए लोगों को बाहर निकालते रहे। क्योंकि आग तेजी से फैलने का खतरा था, इसलिए आसपास के शिविरों को भी खाली करा लिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.