रचनाकार ही सही मायने में लोकतंत्र का सजग प्रहरी होता है- अनिल श्रीवास्तव

प्रसार भारती के अपर महानिदेशक का प्रयाग राज के साहित्यकारों ने किया सम्मानप्रयागराज। साहित्यकार रवि नंदन सिंह के अल्लापुर स्थित निज निवास पर लोक संदर्भ साहित्यिक सामाजिक सांस्कृतिक संस्था प्रयागराज द्वारा आयोजित कविसम्मेलन एवं सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अनिल श्रीवास्तव अपर महानिदेशक प्रसार भारती, भारत सरकार उपस्थित रहे।

उन्होंने उक्त अवसर पर बोलते हुए कहा कि रचनाकार सही मायने में लोकतंत्र का सच्चा और सजग प्रहरी होता है। समाज के सच को बयां करने की ताकत सिर्फ एक कवि रचनाकार में ही होती है। अतीत से वर्तमान तक रचनाकारों ने देश की दिशा व दशा को देखते हुए अपनी अपनी कविताओं से नई चेतना एवं ऊर्जा प्रदान करने का कार्य किया है। उन्होंने अपने उद्बोधन के दौरान अपनी मार्मिक कविता से श्रोताओं को सोचने पर विवश कर डाला। “अब मुल्क मेरा उस मुकाम पर पहुंच गया।‌ हैरत नहीं होती है अब रोज़ मौत देखकर ||”        

उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि का शाल, बुके, स्मृति चिन्ह भेंट कर गीतकार शैलेंद्र मधुर, डॉ रविनंदन सिंह, संजय पुरुषार्थी, डॉ आभा मधुर श्रीवास्तव, डॉ पारुल सिंह राठौर ने उन्हें सम्मानित किया।

तत्पश्चात कवि सम्मेलन का शुभारंभ आभा मधुर श्रीवास्तव की वाणी वंदना के साथ आरंभ हुआ। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध उद्घोषक तथा चिंतनशील रचनाकार संजय पुरुषार्थी, गीतकार जितेंद्र मिश्र जलज, हास्य कवि अमित जौनपुरी, डॉ अमिताभ त्रिपाठी,  हास्य व्यंग के कवि नजर पांडेय, चर्चित कवियत्री डॉ पारुल सिंह राठौर और ख्यातिलब्ध गीतकार शैलेन्द्र मधुर ने अपने गीतों और ग़ज़लों से श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया और खासी प्रशंसा प्राप्त की।

उक्त अवसर पर अध्यक्षता  कर रहे डॉ रवि नंदन सिंह ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को सोचने पर विवश कर डाला।

कवि सम्मेलन में आकाशवाणी एवं दूरदर्शन केन्द्र प्रयागराज के पू्र्व कार्यक्रम प्रमुख हर्षित कुमार, भोला शंकर शुक्ला, आशीष मालवीय, निशा मालवीय प्रख्यात गायक मनोज गुप्ता, गायक नीरज सिंह, मनोज कुमार राज रसिया, प्रख्यात गायिका शिखा त्रिपाठी सहित शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.