रविदास जयन्ती पर निकलेगी शोभा यात्रा


बस्ती ।  विश्व हिन्दू महासंघ की  बैठक फुटहिया के निकट स्थित अवन्तिका मैरेज हाल के परिसर में बुधवार को जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में आगामी 2 फरवरी सोमवार को संत शिरोमणि गुरू रविदास जयन्ती के उपलक्ष्य में भव्य शोभा यात्रा के साथ ही समरसता भोज की रूप रेखा पर विचार किया गया।बैठक में  महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू महासंघ  के प्रदेश अध्यक्ष भिखारी प्रजापति, राजमाता आशिमा सिंह, प्रदेश महामंत्री दिग्वििजय सिंह ‘राना’, के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य और विद्वान वक्ता हिस्सा लंेंगे। बताया कि सामाजिक समरसता के उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बैठक में सर्व सम्मत से शिवलाल प्रेमी को विश्व हिन्दू महासंघ का कार्यवाहक जिला प्रभारी घोषित किया गया। महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रदेश मंत्री अजय मिश्र, सौरभ तिवारी, ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महासंघ का उद्देश्य समाज में सामाजिक समरसता को बढावा देकर ऊंच नीच की व्यवस्था को समाप्त करना है।बैठक में मुख्य रूप से शिवलाल प्रेमी, अभय प्रताप सिंह, नागेंद्र बहादुर सिंह, बालकृष्ण सिंह, डॉ परशुराम साहनी, सौरभ चतुर्वेदी, विवेक श्रीवास्तव, जमुना प्रसाद, पूनम सिंह, राधिका देवी, कंचन विश्वकर्मा, सुमन, दीपक सोनी,सुनील मिश्रा, मनीष पाण्डेय, राहुल सिंह, अरविंद कुमार पाण्डेय, विकास कुमार, शिवजीत कनौजिया, अनसूया पाण्डेय, राधिका देवी, रणजीत, जवाहरलाल चौधरी, रामस्वारथ, विकास प्रजापति, अंकित सिंह, रवि सिंह, इंद्रजीत चौधरी, शिवाकांत पाण्डेय,  गंगेश्वर दुबे, रूप नारायण गौड़, विजय यादव, आदित्य कसौधन, चंदन शर्मा, सुमित शुक्ला, रंजीत चौधरी, रवि शुक्ला, शिवम पाठक, डॉक्टर मनोज पाण्डेय,  राजन पाल, अजय दुबे, हिमांशु श्रीवास्तव, तेजस त्रिपाठी, अंकित सिंह, शिवम मिश्रा, राधा देवी, हरिश्चंद्र चौधरी, गौरव सिंह उज्जवल, सतीश कुमार पाण्डेय, अभय प्रताप चौधरी,  संदीप कमलापुरी, सोमनाथ निषाद, बृजेश सोनकर, रंजीत सोनकर, राममिलन निषाद, दुलारे कनौजिया के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.