प्रयागराज। आज संगम तट के न्यू अरेल घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान विशिष्ट रूप से उपस्थित हुई साथ में लल्लू जी ब्रदर भी सपरिवार उपस्थित रहे।
पत्रकारों से वार्ता में डॉक्टर पुष्पेंद्र ने बताया कि परम पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती (मुनि जी) के आशीर्वाद से व परमार्थ त्रिवेणी पुष्प के प्रोजेक्ट निदेशक अरुण सारस्वत के निर्देशन में आयोजित यह गंगा आरती लोगों के बीच बहुत ही लोकप्रिय हो रही है,श। यहां पर नियमित रूप से गंगा आरती हवन व भजन का कार्यक्रम किया जाता है।
आज की आरती की विशिष्ट अतिथि राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष ने कहा की गंगा आरती हम लोगों की संस्कृति को मजबूत करती है और साथ ही साथ उन्होंने आम जनमानस से नदियों को स्वच्छ रखने की अपील भी की।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper