रालोद के राष्ट्रीय महासचिव का कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत


सोहावल-अयोध्या। राष्ट्रीय लोकदल अयोध्या फैजाबाद जनपद में बीकापुर विधानसभा चुनाव एनडीए गठबंधन के तहत लड़ेगा। उक्त बातें बुधवार को तहसीनपुर टोल प्लाजा पर रालोद प्रदेश उपाध्यक्ष विश्वेश नाथ मिश्रा सुडडू मिश्रा द्वारा आयोजित स्वागत कार्यक्रम में रालोद के राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे ने व्यक्त किया। श्री दुबे लखनऊ से गोसाईगंज के पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू तिवारी की मां के देहान्त के पश्चात उनके घर पर शोक व्यक्त करने के लिए जा रहे थे। रास्ते में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया स्वागत से अभिभूत श्री दुबे ने पत्रकारों को बताया कि राष्ट्रीय लोकदल पूरे प्रदेश में पंचायत चुनाव अपने बल पर लड़ेगा। कार्यकर्ताओं का स्वागत देखकर उन्होंने कहा कि अयोध्या जनपद में पार्टी बहुत मजबूत है। संगठन के मंडल प्रभारी गंगा राम वर्मा  युवा अध्यक्ष अनिल वर्मा  युवा ब्लाक के नेता गौरव साहू  सहित तमाम साथियों ने उनका स्वागत फूल मालाओं से लड़कर किया तत्पश्चाप वह सुडडू मिश्रा के साथ खब्बू तिवारी  के घर के लिये प्रस्थान कर गए।   स्वागत कार्यक्रम में अवधेश तिवारी, अखिलेश मिश्रा, अनिल पाण्डेय, शादान खां, अंशु प्रजापति, जनार्दन पाण्डेय, राम कृपाल पाण्डेय, विकास मिश्रा, बद्री नाथ मिश्रा, राहुल पाण्डेय, महेश कनौजिया, चंद्रकांत पाण्डेय, राहुल मिश्रा, वीरेंद्र मिश्रा गुड्डू सहित सैकड़ों साथी  मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.