बाराबंकी। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार गुट) के वरिष्ठ नेता दादा अजित पवार के आकस्मिक निधन की सूचना से शोकाकुल कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को गांधी भवन, बाराबंकी में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। शोक सभा का आयोजन एनसीपी अजित पवार गुट के राष्ट्रीय सचिव धनंजय शर्मा की अगुवाई में किया गया। इस अवसर पर धनंजय शर्मा ने कहा कि अजित पवार एक मजबूत नेतृत्वकर्ता और जनसेवा के प्रति समर्पित राजनेता थे। उनके जाने की सूचना से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा में जिले के अनेक वरिष्ठ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से एनसीपी जिलाध्यक्ष सुनील सोनी, विजय कुमार सिंह गुड्डू, मृत्युंजय शर्मा, विजय सिंह मुन्ना, अशोक जायसवाल, नीरज दुबे, छोटू शर्मा, श्रीनिवास त्रिपाठी, अनिल वर्मा, सत्यवान वर्मा, सियाराम वर्मा, लम्बू मिस्त्री, विजय कनोजिया, साकेत मौर्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभा के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper