वामदलों ने प्रान्तीय आह्वान पर किया विरोध प्रदर्शन


अयोध्या। वामदलों के प्रांतीय आह्वान पर शुक्रवार को प्रदेश में बढ़ते साम्प्रदायिक नफरती राजनीति पर रोक लगाने तथा एसआईआर की समय-सीमा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर तहसील सदर के तिकोनिया पार्क में विरोध प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर वाम नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण में प्रदेश के 2.89 करोड़ मतदाताओं का नाम हटा दिया गया। अब बड़ी संख्या में लोगों को नोटिस भेजी जा रही है जिससे जनता में अफरातफरी का माहौल है। ऐसी स्थिति में सभी मतदाताओं का नाम अनिवार्य रूप से सूची में शामिल करने के लिए कम-से-कम तीन महीने की समय सीमा बढ़ाया जाना आवश्यक है। इसके अलावा नोटिस के जवाब हेतु अभिलेख प्रस्तुत करने की प्रक्रिया को भी सरल बनाए जाने की मांग की गई। नेताओं ने कहा कि आज महात्मा गांधी का शहादत दिवस है। आज के ही दिन आजाद भारत में आतंकवाद की पहली घटना को अंजाम दे कर महात्मा गांधी की हत्या कर दी गई थी। मौजूदा समय में देश में बढ़ती हिंसा और नफ़रत की राजनीति को शिकस्त देना बहुत ही जरूरी है जिससे देश की एकता और अखंडता को बनाए रखा जा सके।
 कार्यक्रम स्थल पर किसी भी अधिकारी द्वारा आकर ज्ञापन न लेने पर आक्रोश व्यक्त किया गया और प्रशासन को संवेदनहीन बताते हुए इसकी घोर निन्दा की गई। विरोध प्रदर्शन में भाकपा जिला सचिव अशोक कुमार तिवारी, माकपा जिला सचिव अशोक यादव, भाकपा (माले) जिला प्रभारी अतीक अहमद, राज्य कमेटी सदस्य राम भरोस, मया राम वर्मा, शैलेन्द्र प्रताप सिंह, विनोद सिंह, राजेश वर्मा, राम सिंह, ओमप्रकाश यादव, कृष्ण कुमार मौर्य, आशीष कुमार, माता बदल, देवी प्रसाद, शिवराम, रंजीत कुमार, सुनील कुमार, आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.