विधानसभा में उठायेंगे पत्रकारों की समस्याओं के मुद्दे:


बाराबंकी। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला की अगुवाई मंे विभिन्न सात सूत्रीय मांगो को लेकर एक ज्ञापन मंगलवार को समाजवादी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र नवाबगंज के विधायक सुरेश यादव और विधानसभा क्षेत्र जैदपुर के सपा विधायक गौरव रावत को ज्ञापन सौंपा। पत्रकारों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए दोनो सपा विधायकों ने आश्वासन दिया कि उक्त मांग पत्र का मुद्दा विधानसभा में उठायेंगे। दोनो विधायकों ने यह भी आश्वासन दिया कि अगर आगामी विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार प्रदेश में बनेगी तो ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की सभी मांगो को मंजूर कर लिया जायेगा। जानकारी के अनुसार, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र नाथ सिंह के अवाहन पर पत्रकारों के विभिन्न समस्याओं के मद्देनजर सात सूत्रीय मांग पत्र सपा विधायकों को उनके नगर स्थित कार्यालयों पर जा करके सौंपा। गौरतलब हो कि ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह ने तहसील स्तर पर मान्यता प्रदान करने के लिए निदेशक सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा जारी पत्र संख्या-1484/सूचना जनसम्पर्क विभाग 36/2004 बीती 19 जून 2008 को संशोधित करते हुए सभी दैनिक समाचार पत्रों के संवाददाताओं के मान्यता प्रदान करने हेतु आदेश निर्गत किया जाय। उन्होने यह भी कहा कि पत्रकार हितों की रक्षा के लिए जिला स्तरीय स्थाई समिति की नियमित बैठके कराई जाय और मण्डल मुख्यालय पर मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में और तहसील स्तर पर उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में स्थाई समिति का गठन किया जाय और उसमे ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के अध्यक्ष को विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाय। वहीं ग्रामीण पत्रकारों को स्वास्थ सुविधा से आच्छादित करने के लिए उन्हें आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्रदान की जाय और उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में निःशुल्क सुविधा प्रदान की जाय। ज्ञापन में लिखा है कि प्रदेश स्तर पर गठित पत्रकार मान्यता समिति एवं विज्ञापन मान्यता समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के 02 प्रतिनिधियों को सदस्य के रूप में सम्मिलित किया जाय। ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के कार्यालय के लिए राजधानी लखनऊ में एक निःशुल्क भवन सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जाये। वहीं ग्रामीण पत्रकारों के समस्याओं का अध्ययन व समाधान करने हेतु ग्रामीण पत्रकार आयोग का गठन किया जाय।पत्रकारिता के दायित्व का निर्वहन करते समय परिस्थितियों वश होने वाले विवाद के प्रकरण में पत्रकारों पर प्राथमिकी दर्ज कराने से पहले किसी सक्षम राजपत्रित अधिकारी से जांच कराने का आदेश निर्गत किया जाये। ज्ञापन देने वालों में मुख्य रुप से जिलाध्यक्ष संतोष शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार पाटेश्वरी प्रसाद, कोषाध्यक्ष रंजीत गुप्ता, उपाध्यक्ष अजीज अहमद अज्जू, अंकित मिश्र, रामसरन मौर्य, मुकेश मिश्रा, उमेश श्रीवास्तव, मो. वसीक, अनुराग शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.