????????????

विराट हिन्दू सम्मेलन में हिन्दू एकता…

बस्ती। समाज में हिंदू एकता को मजबूत करने और सनातन संस्कृति के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से दुबौलिया बाजार स्थित स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के परिसर में सोमवार को विराट हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित करके हुआ। सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ गोरक्ष प्रान्त के प्रान्त प्रचार प्रमुख सुशील ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सनातन संस्कृति की रक्षा तभी संभव है जब हिन्दू समाज जागरूक, संगठित और सक्रिय रहेगा। कहा कि हिंदुत्व किसी एक वर्ग तक सीमित नहीं है, बल्कि यह मानवता, सहिष्णुता और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने समाज को अपनी जड़ों से जुड़कर आगे बढ़ने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने पंच परिवर्तन के तहत समाज में समरसता, पर्यावरण के अनुकूल जीवनयापन, पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए कुटुंब प्रबोधन, जीवन के हर पक्ष में नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। कहा कि पंच परिवर्तन के तहत सामाजिक समरसता को जीवन में अपनाने की जरूरत है। हमें जाति, वर्ग, भाषा और क्षेत्र के भेद मिटाकर समाज में समरसता फैलाना है। कहा कि नागरिक कर्तव्य के तहत स्वच्छता, अनुशासन और सेवा को जीवन शैली बनाएं। सदैव सजग, जिम्मेदार और कर्मनिष्ठ नागरिक बनें। कुटुंब प्रबोधन के तहत संस्कार, संवाद और स्नेह से परिवार को प्रेरणा और एकता का केंद्र बनाएं। प्रतिदिन कुछ समय परिवार के साथ मिलकर चिंतन और संवाद करें। सम्मेलन की अध्यक्षता जगन्नाथ वर्मा तथा संचालन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह जिला कार्यवाह प्रमोद ने किया।इस अवसर पर सावित्री सिंह, अयोध्या धाम के श्याम धर महराज, संघ के जिला प्रचारक राघवेन्द्र, हरेंद्र सिंह, विकास कान्त पाण्डेय, विवेक कान्त पाण्डेय, रवीश कुमार मिश्र, अजीत सिंह, कृष्ण मणि मिश्र, गजेन्द्र सिंह, विनय सिंह भारद्वाज, अवधेश अग्रहरि, दिनेश धर द्विवेदी, गंगेश सिंह, श्वेतांक शेखर, चक्रधर दूबे, भगवान बख्श, राजेंद्र राजभर, चतुर्गुन राजभर, महेश मास्टर, विनय, राजकुमार सिंह, संजय सिंह, विवेक सिंह, काली प्रसाद दूबे, पवन कसौधन, सुनील सिंह, अभिषेक धर द्विवेदी, श्याम बहादुर वर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.