विश्वविद्यालय में शिक्षकों का किया सम्मान

 
जौनपुर।  पूर्वांचल विश्वविद्यालय की शोध एवं नवाचार प्रोत्साहन नीति के अंतर्गत गणतंत्र दिवस के अवसर पर उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश दिवस समारोह के सफल आयोजन में योगदान देने वाले शिक्षकों को भी सम्मान प्रदान किया गया।  कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में पूर्वांचल विश्वविद्यालय निरंतर नई ऊँचाइयों को छू रहा है। विश्वविद्यालय के शिक्षकगण अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित जर्नलों में शोध पत्र प्रकाशित कर रहे हैं. विश्वविद्यालय से पेटेंट स्वीकृत हो रहे हैं और अनुसंधान की गुणवत्ता निरंतर सुदृढ हो रही है। उन्होंने कहा कि आज जिन शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है।  उच्च गुणवत्ता वाले शोध प्रकाशनों के लिए रसायन विज्ञान विभाग, रज्जू भैया संस्थान के डॉ. दिनेश कुमार वर्मा को सम्मानित किया गया। डॉ. श्याम कन्हैया को दस हजार रुपये का चेक एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.