हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने एकजुटता पर दिया जोर


अयोध्या। जिले के मसौधा ब्लॉक स्थित  रायपुर मेला बाग परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ खंड मसौधा द्वारा एक हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अवध प्रान्त सह मंत्री आरोग्य भारती डॉ उपेन्द्र मणि त्रिपाठी व मुख्य अतिथि रामचंद्र वर्मा ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। अपने संबोधन में डॉ. उपेन्द्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि भारत की आत्मा सनातन वैदिक धर्म में निहित है। उन्होंने जोर दिया कि भारत के गौरवशाली अतीत को समझने के लिए सनातन वैदिक परंपरा को जानना अत्यंत आवश्यक है। उनके अनुसार, भारत की पहचान उसके सनातन संस्कारों से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में दो माताएं होती हैंः एक जन्म देने वाली और दूसरी पालन करने वाली, जो भारत माता हैं। उन्होंने समझाया कि जिस प्रकार जन्म देने वाली मां के प्रति हमारा ऋण होता है, उसी प्रकार भारत माता के प्रति भी हमारा कर्तव्य और ऋण है, जिसे हमें अपने आचरण और सेवा भाव से पूरा करना चाहिए़।। संघ के शताब्दी वर्ष पर प्रकाश डाला और इसके 100 वर्षों की यात्रा की जानकारी दी। उन्होंने संघ द्वारा बताए गए पंच परिवर्तनकृसामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य, पर्यावरण संरक्षण और स्व का बोध पर बात की। कार्यक्रम का समापन महाप्रसादी वितरण के साथ हुआ।
मुख्य अतिथि रामचंद्र वर्मा ने कहा कि हिंदू और हिंदुत्व को लेकर कई तरह की बातें कही जा रही हैं। सेक्युलर लोग हिंदुत्व को सावरकर का हिंदुत्व, गांधी का हिंदुत्व जैसे विभिन्न रूपों में परिभाषित करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि हिंदू कोई मत या पंथ नहीं, बल्कि एक समुदाय है।उन्होंने कहा कि ईसाई, इस्लाम और वामपंथियों ने इसे दलित और स्त्री विरोधी बताया है, जबकि हिंदू धर्म में नारी पूजा का महत्व है। उन्होंने शबरी, केवट, रविदास और आधुनिक युग में डॉ. अंबेडकर को सम्मान देने का उदाहरण दिया। हिंदू धर्म में पेड़ और पत्थर की भी पूजा की जाती है, जो मानवतावादी होने का प्रतीक है। उन्होंने संस्कृति को महत्व देने और ’सत्य एक है, मार्ग अनेक’ के सिद्धांत पर जोर दिया। उनका कहना था कि हिंदुत्व में एकात्म भाव होने के कारण हम पूरी वसुधा को एक मानते हैं और ’वसुधैव कुटुंबकम्’ का भाव रखते हैं। विशिष्ट अतिथि आकाशवाणी कार्यक्रम प्रभारी नेहा त्रिपाठी ने कहा साध्वी दीदी ने कहा कि यदि धर्म की रक्षा की जाएगी, तो धर्म हमारी रक्षा करेगा। उन्होंने बच्चों को संस्कार और धर्म का पालन सिखाने पर जोर दिया।उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र का विचार संघ की आत्मा है। हर वह व्यक्ति जो भारत के धार्मिक स्थलों, महापुरुषों, नदियों, गौ माता और इस देश को मां के रूप में पूजता है, वह हिंदू है, भले ही उसकी पूजा पद्धति या स्वरूप कुछ भी क्यों न हो। इस अवसर पर खंड संघचालक अशोक सिंह, जिला प्रचारक योगेंद्र,भूषणवीर सिंह, अरुण तिवारी,रामप्रकाश पाठक, अरुण पांडेय,पुष्कर दत्त तिवारी, वीरसेन सिंह, जनविजय सिंह,जिला पंचाय सदस्य इंद्रभान सिंह,हरिमंगल सिंह,प्रभात सिंह,आशीष सिंह,गंगाराम शर्मा,अनुज तिवारी,आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Time limit exceeded. Please complete the captcha once again.