संसदीय दल की बैठक में निर्देश- नियम और कानून लोगों की जिंदगी आसान बनाने के लिए हों
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को NDA संसदीय दल की बैठक में अधिकारियों और मंत्रियों को सीधी सेवा और कम पेपरवर्क पर जोर देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अब सरकार का उद्देश्य नागरिकों तक सेवा सीधे पहुंचाना और बार-बार दस्तावेज जमा कराने की प्रक्रिया को समाप्त करना है।
मोदी ने बैठक में कहा,
“हम नियम और कानून बनाते समय नागरिकों की सुविधा को प्राथमिकता दें। सिस्टम सुधारते समय उन्हें परेशान करना उचित नहीं।”
बैठक में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह, जेपी नड्डा, अश्विनी वैष्णव सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। NDA संसदीय दल के सांसदों ने प्रधानमंत्री का माला पहनाकर स्वागत किया।
Govardhan Times | गोवर्धन टाइम्स Hindi News Portal & NewsPaper